25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

सीधी पुलिस की मेहनत का परिणाम-समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड के निवेशकर्ताओ की राशि वापसी प्रक्रिया शुरू दिखने लगा

सीधी:-एसपी सीधी पंकज कुमावत द्वारा सूदखोरों व चिटफंड कंपनियों जैसे समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड या अन्य किसी प्रकार की कंपनी द्वारा आम जनमानश से रकम को दोगुना करने इत्यादि का लालच देकर पैसा जमा कराने व समय पर राशि वापस न करने संबधी शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिये अति. पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के शिकायत शाखा में शिकायत प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिले के नागरिकों के द्वारा कई चिटफंड कंपनियों से संबंधित शिकायत/आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये। प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुये जिलों के थानो में म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया जाकर प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया था। मुख्यालय स्तर पर भी निवशकर्ताओ कें राशि वापसी का प्रयास किया जा रहा है। जिसके संबध में सेबी द्वारा समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड के विरूद्ध निवेशकों की राशि वापस करने हेतु रिकवरी की कार्यवाही की जा रही।
सीधी पुलिस ने सभी समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड के निवेशकर्ताओ से अपील की है कि जितने भी निवेशकर्ताओं द्वारा समृद्ध जीवन फुड्स इंडिया लिमिटेड में पैसे निवेश किये गये हैं वो तत्काल मय दस्तावेज के साथ आवेदन शिकायत शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में जमा करना सुनिश्चित करें तांकि अविलम्ब आपकी निवेश की गई राशि वापस कराई जा सके।

Related posts

पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड आयोजित, भाजपा “ठाकरेजी” की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्वत रूप में मनाएगी – इंद्र शरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की बड़ी लापरवाही चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में बढ़ा कोरोना का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़ी, एमवायएच मार्च्युरी के बाहर लग रही लाशों की कतारें…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!