महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में दूसरे नम्बर में आ गया है,आज यानी 18 मार्च को मध्यप्रदेश में 4 महीनों के बाद कोरोना के 917 नए केस सामने आए हैं, जिसमे इंदौर में सबसे ज्यादा 294 केस सामने आए वहीं राजधानी भोपाल नए कोरोना के मामलों पर नम्बर दो में रहा जहाँ 184 नए मामले आये, जबलपुर में 65 तथा ग्वालियर में 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि इसी तरह से संक्रमण की रप्तार रही तो ये कोरोना की दूसरी लहर हो सकती है,जो डराने वाली और ज्यादा घातक हो सकती है। इससे पहले 27 दिसंबर 2020 को 946 मरीज मीले थे।
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सभी से आग्रह है कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें।

