23.8 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इस युवा आईएएस की कटी हाथ की नस, खून से लथपथ पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर रात 29 साल के युवा अमरवाड़ा SDM और 2019 बैच के आईएएस अभिषेक सर्राफ (IAS) के हाथ की नस कट गई, जिसके बाद उन्हें खून से लथपथ आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हालांकि यह हादसा कैसे हुआ और नस कैसे कटी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।इधर, आईएएस के इस तरह से जख्मी होने के बाद प्रशासनिक महकमा में हलचल तेज हो गई है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

बुधवार देर रात अमरवाड़ा SDM अभिषेक सर्राफ (IAS) के हाथ की नस कट जाने से काफी खून बह गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एसडीएम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया या यह हादसा कैसे हुआ इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है, हैरानी की बात तो ये है कि हाल ही में इनकी शादी हुई थी।

इधर, सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में पुलिस ने एमएलसी काटकर उनका मुलाहिजा कराया है जिसमें लगभग 3.50 इंच का घाव उनके हाथ में पाया गया है। ड्यूटी डॉक्टर ने चोट को सेल्फ इंफ्लेक्टेड यानी स्वयं कारित बताया है, जिसके कारण इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश : 4,500 जेल बंदियों की पैरोल अवधि 30 दिन बढ़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

बजट किसान, नौजवान और दलित एवं आदिवासी समुदाय के खिलाफ-जीतू पटवारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!