कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को कर्जदार बनाया जा रहा है लगातार ब्याज में पैसे लिए जा रहे हैं , जो प्रदेश के विकास में रुकावट पैदा करेगा, लगातार कर्ज लेने के बाद शिवराज सरकार और विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उतरे सरकार के बचाव में सरकार के बचाव में-
प्रदेश के गृह मंत्री मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवराज सरकार प्रदेश के विकास के लिए लोन ले रही है जबकि कांग्रेश ने अपने कार्यकाल में आईफा (IIFA) का आयोजन कराने के लिए ऋण लिया करती थी , नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में संक्रमण काल के दौरान आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था पर खासा प्रभाव पड़ा है ऐसी स्थिति में प्रदेश में विकास कार्य बाधित ना हो इसके लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है और इसी के मद्देनजर मध्यप्रदेश में लोन लिया जा रहा है।
राजा साहब को भाजपा सरकार की नियत पर उंगली उठाने की हो गई है आदत-
कांग्रेस के एक बड़े नेता पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कैसा नेता है जिसकी शुरुआत ही ट्वीट के जरिए होती है गृह मंत्री ने कहा कि राजा साहब को भाजपा सरकार की नियत पर उंगली उठाने की आदत है लेकिन प्रदेश में राज्य परिवहन निगम और पर्यटन विकास निगम की संपत्ति बेचने की शुरुआत उन्होंने ही की थी ,आज तक भी जनता दिग्विजय सिंह के कारनामों को नहीं भूल पाई है।
केंद्र सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना ही कांग्रेस और विपक्ष का काम है-
केंद्र सरकार के कोरोना वैक्सीन का जवाब देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी ने कहा कि केंद्र सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना ही कांग्रेस और बिपक्ष पार्टीयों का काम बन कर रह गया है, देश में कोरोना वैक्सीन के लिए कांग्रेस के साथ-साथ सभी अन्य विपक्षी दलों विरोध ने आवाज उठाई हैं, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है उनके सबल और सक्षम नेतृत्व पर भरोसा करती है।
देश में एक बार फिर सेबढ़ा कोरोना संक्रमण-
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जो चिंता की बात है लगातार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वैक्सीन के आ जाने के बाद लोगों ने सावधानियां बरतनी बंद कर दी, जिसका नतीजा है कि फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।नरोत्तम मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि लापरवाही ना बरतें मास्क लगाएं और सावधानी का ध्यान रखें।

