प्रदेश से पलायन करने के बाद नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा) ने अब छत्तीसगढ़ में डेरा डाल लिया है फिलहाल उन्होंने महामंडलेश्वर का पद छोड़ दिया है और वह इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास हो गए हैं माना जा रहा है कि जिस तरह मध्यप्रदेश में उन्होंने कांग्रेस की सरकार में मंत्री का दर्जा दिया गया था उसी तरह का दर्जा उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार में मिल सकता है हाल ही में गोमटगिरी क्षेत्र के अतिक्रमण की कार्यवाही के बाद कंप्यूटर बाबा का मध्य प्रदेश से मोहभंग हो गया था पहले कंप्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी के किनारे पौधारोपण के नाम पर हुए घोटालों का मामला उठाया था जिसके बाद उन्हें भाजपा ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था बाद में कंप्यूटर बाबा ने पाला बदलते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ उन्होंने प्रचार किया था जिसका इनाम उन्हें कांग्रेस सरकार में मंत्री का दर्जा देकर दिया गया था।

