सीधी शहर में अपराधी बैखौख हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है, एक कियोस्क बैंक सेंटर में आपराधियों ने दिन दहाड़े 50 हजार की नगदी लूट कर संचालक के साथ मारपीट भी बल्कि पुलिस से मामले की शिकायक करने के बाद अपराधियों द्वारा आस पड़ोस के व्यसाई और बच्चों से भी मारपीट की, समय से पुलिस की कर्यवाही ना होनो से नाराज व्यवसायियों ने सीधी कमर्जी मार्ग में चक्काजाम कर दिया जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आधा दर्जन से अधिक आपराधियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामला पंजीबद्ध कर जाँच शुरू कर दी है।
सीधी सिटी कोतबाली थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यलय से लगे कोतरकला में रविवार की सुबह 10 वजे एक कियोस्क सेंटर में गाड़ा गाँव के निवासी दबंग परिवार के कुछ सदस्यों द्धारा 50 हजार की लूट की गई उसके बाद वहां मौजूद लोगों से भी बदसुलूकी करते हुये मारपीट की गई,पीड़ित परिवार द्वारा जब मामले की शिकायत लेकर सिटी कोतबाली पहुँची तो पुलिस मामला पँजिबध्य करने के बजाय घण्टों तक आनाकानी करती रही ,लेकिन जब पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत बड़े पुलिस अधिकारीयों से कहने की बात कही तब मौजूद पुलिस कर्मियों ने लूट और मारपीट का मामला पंजीबद्ध किया Iलेकिन अपराधियों ने शाम के ही बक्त फिर से हंगमा कर फरियादियों के अन्यो सदस्यों के साथ मारपीट कर दी जिससे नाराज फरियादी गुप्ता परिवार ने सीधी कमर्जी मार्ग में चक्कजाम कर दिया,घण्टों तक चले चक्काजाम के बाद पुलिस के समझाईस के पर फरियादीयों ने चक्कजाम खोल दिया तब जाकर कोतबाली पुलिस ने इस पूरे मामले में आधा दर्जन आरोपीयों के खिलाफ तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,लेकिन गुप्ता परिवार पुलिस की इस कर्यवाही से नाराज है,उनका आरोप है कि पुलिस अगर समय रहते मामले को गम्भीरता से ली होती तो जो तीन चार लोग जो नजायज अपराधियों के बार से घायल हुये है वह नही होतो मामला एक है लेकिन सुबह से रात तक मे तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गाई है,जिसमे अभी तक पुलिस आरोपी यों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है,पीड़त ने बतया की आए दिन दबंगों द्वारा अपराधिक घटनाओं को नशे में चूर होकर अंजाम दिया जाता था हर रोज सभी दुकानदारों से गाली गलौज भी की जाती थी।

