22.9 C
Madhya Pradesh
August 17, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण ने प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों का किया अभिनंदन और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति में सीधी जिले से राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक ,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह एवं डॉ राजेश मिश्रा को सम्मिलित किए जाने पर बधाई देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए जिले में अच्छा नेतृत्व प्रदान करने के लिए उनका अभिनंदन किया है।

खबर यह भी है👉👉👉 क्या मध्यप्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं ?: मध्य प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच कैबिनेट बैठक में टकराव

भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की टीम में जिले को अच्छा स्थान मिला है।इनके प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से जिले में पार्टी और मजबूत होकर जनता जनार्दन की सेवा में लगी रहेगी। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा होते ही जिले भर में समर्थकों के बीच खुशी का माहौल व्याप्त है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नया जोश और उमंग भर गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

जिंदगी बचाने के लिए वेक्सिनेशन जरूरी

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने वेक्सिनेशन कराया ।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूनम सोनी, पूजा सिंह कुसराम, पुष्पराज सिंह चौहान, अमित सोनी, रोहित जायसवाल, रानू, अजीत पाण्डेय,  राजकुमार गुप्ता ,धीरज जायसवाल, रोहित गुप्ता ने वेक्सिनेशन कराया । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जिंदगी बचाने के लिए वेक्सिनेशन जरूरी है । भ्रम नहीं वेक्सिनेशन कराये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में वैक्सीनेशन उत्सव देश के साथ साथ जिलें में भी मनाया जा रहा है ,इसमें आप भी सामिल हो ।

Related posts

आज 10वीं,12 वीं के परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जबकि 12वीं की हो सकती है परीक्षा….

MP SIDHI NEWS TEAM

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 22 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगें जल शक्ति अभियान का शुभारंभ-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा ऐलान……

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!