रोहिंग्यों की मौजूदगी को लेकर पूरे प्रदेश में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है ,पुलिस के पास इनकी आवाजाही का कोई रिकॉर्ड नहीं है ।प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी का कहना है कि रोहिंग्या की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड में किया गया है, खुफिया स्तर पर भी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है ।पूरे प्रदेश में यदि कहीं रोहिंग्या गैर कानूनी ढंग से रहते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वर्ष 2017 में प्रदेश में रोहिंग्या का पहला मामला जबलपुर में सामने आया था जहां 3 लोगों को पकड़ा गया था, जो हैदराबाद से आए थे ।पिछले दिनों भी भोपाल में कई घटनाओं में रोहिंग्यों की मौजूदगी की शंका थी लेकिन इस मामले में किसी की पहचान पुलिस द्वारा नहीं कर पाई गई, उस समय पुलिस के पास ऐसी जानकारी थी कि हैदराबाद से रोहिंग्या भोपाल पहुंचे रहे हैं।

