28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

बालाघाट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते इस दौर में अधिकारियों की संवेदनहिनता कितनी गिर गई है, इसका उदाहरण लांजी में देखने को मिला। जहां मृत रिश्तेदार का शव मांगने पर नगर परिषद सीएमओ ने मृतक के रिश्तेदार युवक को गालियां बकते हुए उसके साथ मारपीट की।जहाँ काफी विरोध के चलते दो दिन बाद कलेक्टर दीपक आर्य ने कार्यवाही करते हुए नगर परिषद सीएमओ देवेन्द्र मर्सकोले को निलंबित कर आगामी आदेश तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण बालाघाट में संलग्न कर दिया है।

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल की रात हरिचंद्र कालबेले के बीमार होने पर परिजन उसे लेकर लांजी अस्पताल आये थे। जहां उसे भर्ती कराने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सुबह आ जाना, जिसके बाद दूसरे दिन 26 अप्रैल को जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि भर्ती हरिचंद्र कालबेले की मौत हो गई। परिजन बुजुर्ग का शव मांगने लगे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मृतक के कोविड मरीज होने की बात कहकर शव देने से मना कर दिया गया। जब परिजनों ने मृतक परिवार के बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट मांगी तो वह भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। जिस पर जब परिजन नाराजगी जाहिर करने लगे तो नगर परिषद सीएमओ देवेन्द्र मर्सकोले दादागिरी दिखाते हुए युवक को अश्लील गालियां देने लगे व उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल दिया। कोरोना काल में मरीज की मौत से परेशान परिजन के साथ सीएमओ द्वारा की गई शर्मनाक हरकत को देखने के बाद लोगों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखी गई।

Related posts

मध्य प्रदेश में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा मोर्चों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित, दी गई बधाइयाँ, जताया आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

दिग्विजय सिंह के इस सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!