28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा कल भरेंगे नामांकन, सीएम, डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद,जनसभा की करें ऐतिहासिक तैयारी – देवकुमार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन दाखिल करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह सहित पार्टी के कई दिग्गज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में 20 मार्च को सुबह 10 बजे पहुंच रहे हैं।

स्टेडियम में होगी विशाल जनसभा

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्टेडियम में विशाल आम सभा होगी। जिसमें लोकसभा संसदीय क्षेत्र से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

उपस्थित रहेंगे पार्टी के दिग्गज नेता

लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री और पूर्व चुरहट विधायकशरदेन्दु तिवारी, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, व्यौहारी विधायक शरद कोल और लोकसभा संयोजन के के तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।


भव्य काफिले के साथ होगा विशाल रोड शो।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित सभी मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रोड शो के माध्यम से स्थानीय कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फार्म दाखिल करेंगे।

आयोजित हुई तैयारी बैठक

स्थानीय वैश्णवी गार्डन में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन की तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि जनसभा ऐतिहासिक और भव्य हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अच्छी मेहनत करें। भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने दोनों हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करना चाहिए। भावनात्मक अपील करते हुए डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि आप सब मेरे लिए केवल पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नहीं है, बल्कि मेरे अपने परिवार के सदस्य हैं। लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम जनों को लेकर समय पर स्टेडियम पहुंचे। लोकसभा के विस्तारक डॉ संदीप मेहता ने कहा कि मैं बाबा महाकाल उज्जैन की नगरी से आया हूं और बाबा का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के साथ है। जीत सुनिश्चित है, उसे प्रचंड बनाने के लिए हम सभी को जुटना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश मंत्री एवं रामपुर नैकिन नगर पंचायत के अध्यक्ष रामकुमार साहू के साथ-साथ पार्टी के जिला पदाधिकारी और सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

करंट लगने से एक और बाघिन की मौत,संदिग्धों से पूछताछ जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

आपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानीआपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानी

VIKASH KUMAR DWIVEDI

नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!