25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बाप बेटे ने मिलकर 45 वर्षों से सिहावल की जनता को लूटा -विश्वामित्र पाठक

भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पर शाधा निशाना, माँगा आशीर्वाद

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के सिहावल विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में कांग्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बाप और बेटे मिलकर 45 वर्षों तक सिहावल विधानसभा क्षेत्र को लूट है। सिहावल विधानसभा में रोड, बिजली, तहसील, अस्पताल, महाविद्यालय सब भारतीय जनता पार्टी की देन है। भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत क्षेत्र पतुलखी में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कमलेश्वर पटेल ने इस क्षेत्र को भरपूर लूटा है। इसके पूर्व उनके पिताजी ने भी सिहावल विधानसभा को चारागाह बनाकर रखा था। अभी भी सिहावल विधानसभा को एक ही परिवार चल रहा। कोई जनपद में है, कोई जिला पंचायत में और कोई विधानसभा में, पूरा घर परिवार मिलकर सिहावल की जनता के विकास को अवरुद्ध किया है। दलितों, शोषितों, वंचितों का शोषण किया है। प्रधानमंत्री आवास न मिल जाए, इसलिए उसे लटकाया है। गरीबों को आयुष्मान कार्ड, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना से वंचित रखने का कुत्सित प्रयास किया है। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री पाठक ने कांग्रेस को खूब खोटी सुनाई । उन्होंने कहा कि यहां के विधायक कमलेश्वर पटेल ने भोपाल में 75 एकड़ में परिसर में महाविद्यालय बनवाया है। साढे सत्ताइस करोड़ की बेनामी संपत्ति अर्जित की है। किसानों को किसान सम्मन निधि से रोका है ।

मुख्यमंत्री पांच को आएंगे कोदौरा

सिहावल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक श्री पाठक ने कहा कि 5 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोदौरा में और 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी पहुंचेंगे। दोनों हाथ जोड़कर विजय श्री का वोट मांगते हुए श्री पाठक ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

सिहावल के विकास के लिए विश्वामित्र पाठक को करें विजयी-डॉक्टर उपाध्याय

भाजपा के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र उपाध्याय ने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सिहावल के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी यानी विश्वामित्र पाठक को कमल चुनाव चिन्ह वाली बटन को दबाकर रिकार्ड मतों से विजई बनाएं और राजधानी भेजें। श्री पाठक सिहावल मे विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

अल्पसंख्यकों का मिला भरपूर स्नेह

सिहावल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक को समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ अल्पसंख्यकों का भी भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पर पुनीत पांडे, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, ऊषा गोपाल पटेल, सोशल मीडिया के संयोजक जितेंद्र तिवारी, मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र उपाध्याय, सरपंच गोविंद कुशवाहा, उपसरपंच वीरेंद्र पाठक, काशी पाठक, अरविंद पाठक, अनिल तिवारी, प्रेमलाल कोल, सुनील पटेल, महिमा तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन मे उतरी एनएसयूआई, गॉधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर शिवराज सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

MP SIDHI NEWS TEAM

ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना को और मिले बजट, सभी लोगों को मिले नौकरी -सांसद श्रीमती रीती पाठक 

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह ने प्रशासन तंत्र को भाजपा के काम में झोंक दिया है जिले के कलेक्टर एस.पी.भाजपा पदाधिकारियों जैसा काम करते हैं क्या मुख्यमंत्री स्वयं सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त है ? -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!