27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशधर्म

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में मस्जिद कमेटी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले में दखल देने से इनकार किया

मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में मस्जिद कमेटी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मस्जिद कमिटी की याचिका को खारिज कर दिया है । मस्जिद कमिटी ने विवाद से जुड़े 15 मुकदमों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का विरोध किया था।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह विषय हाई कोर्ट में ही रखें।

हालांकि, यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि सभी मुकदमों को मथुरा जिला अदालत से हाई कोर्ट ट्रांसफर करने के खिलाफ मस्जिद पक्ष की याचिका अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है । मस्जिद कमिटी की उस याचिका पर अप्रैल में सुनवाई होगी । आज का मामला 18 में से 15 केस को एक साथ जोड़ने के खिलाफ था। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल नहीं दिया है । अदालत में इस मामले में दखल से इनकार करते हुए मस्जिद कमिटी को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने को कहा है ।

Related posts

12 किलो RDX के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

‘ज्यादा बोलेगा तो दो खाएगा’, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए गुहार लगाई तो केंद्रीय मंत्री ने धमकाया

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 8 घंटे चली पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!