31.5 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

करंट लगने से एक और बाघिन की मौत,संदिग्धों से पूछताछ जारी

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बाघिन की मौत हुई है। बाघिन की करंट से मौत हुई है। इतना ही नहीं करंट लगाकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को घर से दूर काफी दूर गोपद नदी में रेत में दफन कर दिया था। वन अमले ने डॉग स्क्वायड की मदद से बाघिन के शव को खोज निकाला है। संदिग्ध 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।


यह पूरा मामला आदिवासी अंचल कुसमी के संजय टाइगर रिजर्व के टमसार बफर जोन के ग्राम केरहिया का है। बाघिन टी 32 की करंट लगने से मौत हो गई है। यह पूरी घटना 9 मार्च की बताई जा रही है। 9 मार्च से बाघिन टी 32 का पता नहीं चला, तो उसकी कलर आईडी को
खोजा गया। डॉग स्क्वाड टीम की मदद ली गई, तो उसकी कलर आईडी रेत में दफन मिली। कुछ दूरी पर बाघिन के शव को रेत से भी बाहर निकाल लिया है। स्नीफर डॉग की मदद से 5 संदेहियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी जिले के वन विभाग के सीसीएफ अमित दुबे और फील्ड डायरेक्टर सहित सभी वन अमला मौके पर पहुंच गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए पन्ना जिले से डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया है।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 275 नए कोरोना संक्रमित मिले, 107 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में अमृत महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न,लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 2 मई तक, अब शादियों में 50 की जगह दोनों पक्षों को मिलाकर केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!