28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

आपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानीआपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानी

सीधी :-देश और प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला आपदा संकट प्रबंधन समिति का बैठक आयोजन किया गया। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा जिले में भी बढ़ रहे केसों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी प्रबुद्ध नागरिकों से लोगों को संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक करने की अपील की गई।विधायक टेकाम ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं कठोर कदम उठाए जाएं तथा बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक तैयारियां रखी जाएं। उन्होने अपील की है कि होली तथा अन्य त्यौहारों को अपने घरों में अपने प्रिय जनों के साथ मनाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रकार की सावधानियां आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करें। विधायक टेकाम ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगवाने की अपील की हैं। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित एवं कारगर उपाय टीकाकरण ही है। अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में पहुंच कर स्वयं एवं अपने परिवार के अन्य सदस्यों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं।कलेक्टर चौधरी ने कहा कि कोविड-19 का संकट अभी टला नहीं है। आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए घातक हो सकती है, इसलिए विशेष सावधानी और सतर्कता रखें। कलेक्टर चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी के पालन की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। संक्रमण संभावित वस्तुओं के संपर्क में आने पर तथा नियमित अंतराल में अपने हांथों को साबुन-पानी से स्वच्छ करें या सेनेटाइज करें। सार्वजनिक स्थानों में दो गज की दूरी का ध्यान रखें। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार , सांस लेने में तकलीफ होने पर अपने नजदीकी फीवर क्लीनिक में जांच कराएं।
   पुलिस अधीक्षक कुमावत ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों में मास्क नहीं लगाने पर, सार्वजनिक स्थानों में थूकने, दुकानों में अनावश्यक भीड़ लगाने तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर जुर्माने के साथ-साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आपकी लापरवाही से आपके साथ-साथ अन्य लोगों को भी खतरा हो सकता है, इसलिए अपने प्रियजनों के जीवन की रक्षा के लिए स्वयं भी सावधानी रखें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। लोगों को जागरूक करने हेतु प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं प्रबुद्ध नागरिक भी अभियान चलाएं। समिति के सदस्यों द्वारा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही गयी है।बैठक में  अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा, गणमान्य नागरिक इंद्र शरण सिंह चौहान, गुरुदत्त शरण शुक्ल, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, पुष्पराज सिंह, कमल कामदार, रमेश अग्रवानी, प्रमोद द्विवेदी, पुष्पराज सिंह चौहान, डॉ. विक्रम सिंह चौहान सहित समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को लेकर बड़ा फैसला , आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा उलटफेर, पहली बार LIC से आगे निकल गई यह कंपनी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ो के मद्देनजर जिले में रविवार को लॉकडाउन के आदेश जारी……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!