27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

भाजपा प्रत्याशी सांसद रीती पाठक ने जनसंपर्क के दौरान गिनाई उपलब्धियां,मांगा विजई होने का आशीर्वाद

सीधी। सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक का जनसंपर्क लगातार जारी है। जनसंपर्क के दौरान अपनी उपलब्धियां और विजई होने का आशीर्वाद मांग रही है। भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती रीती पाठक ने नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6,ग्राम पंचायत पडरा,मौहरिया, इटहवा, पनमार चौहानन टोला, जमोडी बघेलान, जमोडी सेगरान, नौगवा धीर सिंह, मुठिगवा में सघन जनसंपर्क करते हुए विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश ही नहीं सीधी जिले का सर्वाधिक विकास किया है। दिग्विजय सिंह के जमाने में जिले में ना तो सड़के थी, ना पानी, ना बिजली और ना ही इंटरनेट की सुविधा किंतु आज भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले को गली मोहल्ले से लेकर हाईवे तक दिए हैं। बिजली पर्याप्त मिल रही है। टोटी वाला नल सुविधा कुछ ग्राम पंचायत में हो गई है। कुछ की लंबित पड़ी है और में भी अति शीघ्र होने वाली है। 40 बिस्तर का जिला अस्पताल आज 400 बिस्तर का बन गया है। मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन हो चुका है। पॉलिटेक्निक कॉलेज चल रहा है। आईटीआई कई ब्रांच में चल रही है।

भाजपा की गरीब कल्याण की योजना चलती रही, इसलिए विजई बनाये रीति पाठक को -इंद्र शरण

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने सासंद श्रीमती रीती पाठक द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेल परियोजना सांसद श्रीमती रीती पाठक की देन है। सीधी का भव्य मेडिकल कॉलेज बनने वाला है, भव्य मेडिकल कॉलेज सांसद श्रीमती पाठक की देन है। ऐसे अनेकों अनेक कार्य हैं, जिसे सासंद के रहते हुए श्रीमती रीती पाठक ने कराए हैं।

भाजपा है तो विकास है – बृज बिहारी लाल

पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता बृज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हम सभी सांसद श्रीमती रीती पाठक को प्रचंड मतों से जीता कर विधानसभा भेजें, जिससे डबल इंजन की सरकार में सीधी निरंतर उन्नति करता रहे। विकास का पर्याय ही भारतीय जनता पार्टी है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच संजय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ,संतोष पाण्डेय ,सरपंच बीरेंद्र सिंह ,मुगलेश जायसवाल, अजय परिहार, प्रदीप सिंह, संतोष द्विवेदी, अभय सिंह, प्रयास उपाध्याय, आकाश सिंह, अक्षय तिवारी, सीता प्रसाद शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाया चांदनी का पौधा

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला ने काटा युवक का गुप्तांग-कटे हुए गुप्तांग के साथ इलाज के लिए रीवा रेफर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

भारत स्काउट एवं गाइड ने संस्थापक के जन्मदिवस पर विश्व चिंतन दिवस मनाया

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!