19.4 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने गरीबों के शोषण के अलावा कुछ नहीं किया – रीती पाठक

सीधी। भारतीय जनता पार्टी की सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने अपने चुनावी दौरा के दौरान विशाल जन समुदाय को गाडा लोलर सिंह में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विगत 60 वर्षों के शासनकाल के दौरान गरीबों को अपना वोट बैंक बना कर रखा। उनका शोषण किया।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि मैंने 10 वर्षों के संसदीय कार्यकाल के दौरान पूरे संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से दो-दो मेडिकल कॉलेज की सौग़ात, रेलवे में हजारों लोगों को नौकरी, मुआवजा एवं रेल के कार्य में सैकड़ो गुनी तेजी लाकर कुछ माह में ही रेल सीधी पहुंच जाएगी। मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क का चारों ओर जाल बिछाया, जहां पहले गली हुआ करती थी, आज वहां काली-काली और सफेद सफेद सड़के हैं। सिंगरौली को माइनिंग कॉलेज, सीधी को पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई सहित सैकड़ों योजनाएं दी।


दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डाटा भारत में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डाटा भारत में। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 2 जी और जीजा जी चला करता था, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 जी का जमाना है। सिक्स जी जल्दी ही आने वाला है। दुनिया का सबसे सस्ता डाटा नेटवर्क भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है। आज हर गरीब के पास स्मार्ट मोबाइल फोन है, जो सरकार गरीबों को चाहे वह किसी भी वर्ग, किसी भी संप्रदाय का हो, समग्र चिंता कर रही है, तो वोट इस शिवराज सरकार को देना है। मैं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में आप सभी के बीच उपस्थित हूं। आप सभी लोग कमल चिन्ह वाली बटन को दबाकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें, क्षेत्र के विकास की जवाबदारी मेरी रहेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात सीधी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4, गाड़ा बवन सिंह, सोनतीर पटेहरा, घूघा, मडवा, शिवपुरवा और वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक के के तिवारी, जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा सहित मंडल और पार्टी पदाधिकारी के साथ सैकड़ो आमजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, मिशाबंदी अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रविचंद्र सिंह परिहार, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र उपाध्याय, ललन सिंह, सीता प्रसाद शर्मा, विनोद सिंह परिहार, मो सुलेमान, श्याम लाल राठौर, गौरी शंकर मिश्रा, जगन्नाथ सिंह, इंद्रदेव सिंह, जमुना विश्वकर्मा, बाबा दीन भुजवा, वासुदेव पाठक, रामराज गुर्जर ,बिलाल कोल, महेंद्र यादव, विनोद साकेत, राज किशोर सिंह, चंपा देवी सिंह, पुष्पराज सिंह ,विजय राज सिंह, निर्मल सिंह, अक्षय तिवारी, विनोद साकेत, अखंड प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद रीती पाठक पाठक का धुआंधार चुनावी दौर जारी, सैकड़ो लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

मोहम्मद सुलेमान और राठौर ने कांग्रेस छोड़ ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रत्याशी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक की उपस्थिति में भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर अपने सैकड़ो साथियों के साथ मोहम्मद सुलेमान और श्यामलाल राठौर ने भाजपा की सदस्यता ली।

Related posts

दायित्व बोध के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए जनता का जीते दिल -प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु 

MP SIDHI NEWS TEAM

लोरिक यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!