28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पहली से पांचवी के स्कूलों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए दिशा-निर्देश

भोपाल।  20 सितंबर से मध्यप्रदेश में पहली से 5वीं तक की क्लास ओपन होने जा रहे हैं। इसको लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने किस तरह से क्लास संचालित होंगी, उसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक लोकेश जांगिड़ ने बताया कि दूसरी क्लास के बच्चों को अभी पहली क्लास का ही पुराना पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। एक शिक्षक ही दोनों कक्षाओं की एक साथ क्लास लेगा।

कक्षा 1 व 2 के बच्चों की कक्षाओं का संचालन

  • कक्षा पहली व दूसरी बच्चों की क्लास एक ही शिक्षक द्वारा संचालित की जा सकेगी।
  • कक्षा एक के बच्चों को सत्र 2021 22 के लिए दी गई कक्षा एक की पाठ्य पुस्तक के अनुसार पढ़ाया जाएगा।
  • विगत शैक्षणिक सत्र में स्कूलों के बंद रहने के कारण कक्षा 2 के बच्चों में आए लर्निंग गेप को समाप्त करने के लिए शिक्षकों से अपेक्षा है कि कक्षा 2 के बच्चों को भी आगामी निर्देश तक कक्षा एक के पाठ्यपुस्तक के अनुसार ही पढ़ाई कराई जाए।
  • कक्षा 2 के बच्चों के पास पिछले सत्र की कक्षा पहली की पाठ्यपुस्तक आदि उपलब्ध हो, तो ऐसे बच्चों को पूर्व शत्र की कक्षा एक की किताब शाला में लाने के निर्देश दिए जाएं।
  • ऐसे बच्चे जिनके पास पहली कक्षा की किताबें नहीं है, उन्हें कॉपी, स्लेट, रनिंग ब्लैक बोर्ड आदि पर कक्षा एक की पाठ्यपुस्तक के आधार पर अभ्यास कराया जाए।
  • कक्षा पहली व दूसरी के सभी बच्चों को आगामी निर्देश जारी होने तक कक्षा एक की दक्षता पर ही कार्य कराए जाएं।
  • दूसरी क्लास की किताबों का उपयोग न किया जाए।

कक्षा 3 से 5वीं की क्लास ऐसे लगेंगी

  • शाला में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या के आधार पर बैठक व्यवस्था की जाए
  • कक्षा 3 से 5वी के बच्चों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा संचालन की प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी
  • 20 से 27 सितंबर तक : प्रयास अभ्यास पुस्तिका पर कार्य एवं दक्षता उन्नयन बेसलाइन टेस्ट होगा
  • 28 सितंबर से 13 नवंबर तक : कक्षा 4 के लिए दक्षता उन्नयन हिंदी, अंग्रेजी व गणित संपूर्ण दिवस
  • कक्षा 3 से 5वीं के लिए सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक दक्षता उन्नयन तथा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक एनएएस की तैयार होगी।

15 नवंबर 15 जनवरी तक : पूर्व कक्षा के लर्निंग आउटकम के आधार पर ब्रिजिंग शिक्षण कार्य। ब्रिजिंग के लिए कार्य पुस्तिकाएं अलग से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ दक्षता उन्नयन के लिए एक कालखंड बूस्टर डोज के रुप में सम्मिलित रहेगा। 16 जनवरी 22 से 16 अप्रैल 2022 तक वर्तमान कक्षा के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित ऐड ग्रेट शिक्षण रहेगा।

Related posts

हर्षोल्लास के साथ मंडलो से लेकर बूथो तक मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6516 नए पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस, 9 की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में हुए होम क्वारंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!