25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

हत्या का आरोपी 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे,रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी सफलता I साइबर सेल का रहा विशेष योगदान I

सीधी। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में एवम् थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी0 अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के फरार आरोपी को 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

मामला विवरण
दिनांक 11 मार्च 2021 को पिपराव पुलिस को ग्राम बुढ़गोना थाना रामपुर नैकिन बाणसागर नहर के पास उसी गांव की निवासी शिल्लू कोल पति सुदामा उर्फ छठिलाल कोल की लाश मिली थी । जिस पर मर्ग कायम कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस की व्यावसायिक एवं तकनीकी दक्षता के उपयोग के फलस्वरूप जानकारी मिली की मृतिका की हत्या ओमप्रकाश उर्फ बड़कू साकेत पिता रामनाथ साकेत उम्र 30 साल निवासी ग्राम बदवार थाना गुढ जिला रीवा ने किया है, जिसके पश्चात मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक को 48 घंटों के भीतर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

  उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना  प्रभारी अशोक पाण्डेय, उप निरीक्षक विशाल शर्मा , सहायक उपनिरीक्षक इंद्रबली सिंह, आरक्षक प्रसन्न मिश्रा, विवेक सिंह सैनिक शशिशेखर उपाध्याय तथा सीधी पुलिस के साइबर सेल से प्रदीप मिश्रा एवं आनंद कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण तत्काल रोकें शेरों के मूवमेंट से लोगों की जान को होगा खतरा

MP SIDHI NEWS TEAM

चुनाव से पहले घोषणाओं की बारिश करते हैं शिवराज सिंह,चुनाव के बाद उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!