26.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सांसद सीधी के प्रयासों से मिली सफलता, ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में सभी को नौकरी देगा रेलवे,क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर….

लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक के अथक प्रयासों से ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना में रेलवे उन सभी को नौकरी देगा जिनकी भूमि 11-11-2019 के पूर्व अधिग्रहित की गई है,इस आशय का आदेश रेल मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

सासंद का क्षेत्र की जनता को होली पर उपहार – सुरेन्द्र मणि दुबे

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि सांसद जी ने अनेको बार इस मुद्दे को लोकसभा मे उठाया है तथा रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल तथा अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के समक्ष भी रख चुकी थी। सासंद श्री मती रीती पाठक का इस परियोजना में सभी को रोजगार देने की पहल भी हों रही है ,इस प्रकार की मांग विगत दिनों लोकसभा में सासंद द्वारा उठाई गई थी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि सांसद श्रीमती रीती पाठक के अथक प्रयास से रीवा-सिंगरौली रेल लाईन में जिनकी भूमि 11-11-2019 के पूर्व अधिग्रहित की गई है, उन्हे रोजगार दिया जाएगा।

सांसद श्रीमती पाठक ने इस हेतु समस्त संसदीय क्षेत्रवासियो की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री पीयूष गोयल जी का आभार व्यक्त किया।भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने सांसद श्री मती पाठक के शानदार प्रयासों के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related posts

कोरोना संक्रमण रोकने लिए गाँव के दरवाजे करें बंद- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में सूत कारोबारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले में 7 मई तक बढ़ा करोना कर्फ्यू (लॉकडाउन), शादी में केवल 10 लोगों को सम्मिलित होने की परमिशन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!