28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अवैध मादक पदार्थ गाजा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ बहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

36000 कीमती 3100 ग्राम गांजा जप्त कर बहरी पुलिस ने आरोपियों को पहुंचाया जेल।

सीधी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान संजीवनी के तहत थाना प्रभारी बहरी इंद्राज सिंह एवम् टीम ने अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने वाली आरोपिया श्यामा सिंह पति हरिनाथ सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोढ़िका थाना बहरी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले का विवरण
थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोढ़िका में एक महिला अवैध मादक पदार्थ बेचती है इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी द्वारा थाना प्रभारी बहरी इंद्राज सिंह को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिस पर थाना प्रभारी बहरी द्वारा टीम गठित कर टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार दिनांक 12.03.2021 को शाम उक्त टीम द्वारा मोढ़िका मे श्यामा सिंह के यहां दबिश दी गई जिसमें आरोपीया के यहां 3100 ग्राम बिक्री हेतु रखा मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर
¶ आरोपीया श्यामा सिंह पति हरिनाथ सिंह उम्र 55 वर्ष सा ग्राम मोढ़िका थाना बहरी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवम् वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय सीधी पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी इंद्राज सिंह, उपनिरी0 मोनिका पांडेय,सहायक उप निरीक्षक आर एस सोमवंशी , प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा , ममता पाठक, आरक्षक दिनेश सिंह, विजय साकेत ,राजू उइके , महिला आरक्षक सुधा सिंह एवम् प्रिया तिवारी का योगदान रहा है।

Related posts

भाजयुमो जिला मंत्री नीरज पाण्डेय ने दिया भाजपा से स्तीफा,चुरहट विधानसभा के है कार्यकर्ता

MP SIDHI NEWS TEAM

शांति समिति की बैठक आयोजित : शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार-कलेक्टर श्री खान

MP SIDHI NEWS TEAM

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ए आर टी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!