24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने लगवाया कोविड का टीका, जान है तो जहान है- केदारनाथ शुक्ला

सीधी के वरिष्ठ भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला आज अपनी धर्मपत्नी जी के साथ जिला सरकारी अस्पताल पहुंचकर जिला चिकित्सालय के कोविड-19 वैक्सीन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने कोविड- वैक्सीन का टीका लगवाया इस अवसर पर सीधी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, सीईओ जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ डी.के. द्विवेदी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक जी के साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेंद्र सिंह परिहार व अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कोविड- वैक्सीन का टीका लगवाया। विधायक केदारनाथ शुक्ला ने सभी जिले वासियों से अपील की है कि वैक्सीनेशन के इस महा अभियान में जुड़कर टीका अवश्य लगवाएं और कोविड-19 जैसी महामारी से देश को लड़ने में सहयोग प्रदान करें , उन्होंने कहा कि “जान है तो जहान” है।

Related posts

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष- करें योग,रहे निरोग

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!