25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हाल ही में चौकाने वाली खबर सामने आई है। जी दरअसल इस जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा है उनके खिलाफ पुलिस गुंडागर्दी करने लगी है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मिली जानकारी के तहत बीते गुरूवार को बीडा-सेमरिया मार्ग के करहिया मंडी के पास सब्जी बेचने आ रहे किसान के सामान को हेड कांस्टेबल ने लात मारकर गिरा दिया।हालांकि उस दौरान आला अधिकारियों की ओर से आरक्षकों को रोका तक नहीं गया है। ये वाक्या गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रीवा जिले के बीडा-सेमरिया मार्ग के पास गुरुवार सुबह की है, जहां जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह रूटीन शहर भ्रमण कर करहिया मंडी पहुंचे थे. जहां स्थानीय लोगों ने बताया  कि कुछ किसान गांव के आसपास घर व खेत से चोरी छिपे सब्जी बेच रहे हैं. पता चला कि कुछ किसान बाइक पर सब्जी रखकर मंडी में बेचने आ रहे हैं, तभी मंडी से पहले एसपी और चोरहटा पुलिस का वाहन सामने से आ गया. जैसे ही, पुलिस की नजर इन पर पड़ी, तो वे गाड़ी रोककर सड़क पर आ गए. ऐसे में दो पुलिसकर्मी एसपी की गाड़ी से उतरे. एक ने किसान को लात मारी, जबकि दूसरे सिपाही ने बाइक की हवा निकाल दी.इस दौरान जो हैरानी की बात रही वह यह रही कि ये सब जिले के एसपी राकेश सिंह के सामने हुआ। अब इस पूरी घटना का विवरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस तरह की घटना को जानने के बाद किसी का भी कलेजा फट सकता है। इस मामले में स्थानीय गांव वालों का आरोप है कि ”करहिया मंडी में कई दिनों से पुलिस प्रशासन की मनमानी चल रही है। यहां आए दिन ​नगर निगम के अधिकारी पहुंचते हैं। मंडियों से सब्जी लूट ले जाते हैं।”

सामने से आ रही बाइक को देखकर पुलिस ने खोया आपा

आक्रोशित सब्जी किसानों ने बताया कि सत्यम कुशवाहा और पुरुषोत्तम साहू अपनी बाइक में सब्जी रखकर करहिया मंडी बेंचने आ रहे थे। तभी मंडी से पहले एसपी और चोरहटा पुलिस का वाहन सामने से आ गया। जैसे ही पुलिस की नजर सब्जी उगाने वाले अन्नदातोंं पर पड़ी तो वे गाड़ी को सीधे रोककर सड़क पर आ गए। ऐसे में दो आरक्षक उतरे और एक ने लात मारी जबकि दूसरे ने अंगले पहिया ही हवा निकालकर परेशानी में डाल दिया। कुछ देर बार पुलिस आगे की ओर बढ़ गई और पीड़ित किसान अपनी सब्जी को लिए घंटों यहां वहां परेशान होते रहे।

सोशल मीडिया यूजर ने की रीवा पुलिस की खिचाई

गुरुवार की सुबह से ही अन्नदातोंं को लात मारने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी थी। लेकिन यूजर शाम तक एक्टिव हुए। इसके बाद रीवा पुलिस का हैश टैग लगाकर लोगों ने तस्वीर को टैग किया। लिखा, आखिर कौन सा तीन मारना चाहती है रीवा पुलिस। वहीं कई लोगों ने कमेंट किया कि जब कल भाजपा वाले नियम तोड़े तो उनको कोई लात नहीं मारा। सब किसानों से ही जीते है। युवाओं ने लिखा कि पब्लिक के नौकर हो ऐसे में मालिक मत बनों।

कई दिनों से मंडी में अधिकारी कर रहे मनमानी

आरोप है कि रीवा करहिया मंडी में कई दिनों से पुलिस प्रशासन की मनमानी चल रही है। यहां आए दिन ​नगर निगम के अधिकारी पहुंचते है और मंडियों से सब्जी लूट ले जाते है। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि यह सब्जियां बेंचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन आज पुलिस का यह अमानवीय चेहरा किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा है।

पुलिस पर सब्जी लूटने के आरोप लगाए

किसानों ने पुलिसकर्मियों पर सब्जी लूटने के आरोप लगाए हैं.उनका कहना है कि सब्जी जब्त करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी. जिससे कि बाद में वह अपने सामान को छुड़ा सकें. वहीं पुलिस के द्वारा सब्जी किसानों के साथ मारपीट के भी आरोप सामने आए हैं. किसानों की माने, तो कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम में सब्जियों पर लात मारी और वहां खड़े वाहन की हवा भी निकाल दी. जिसका वीडियो भी सामने आया है

एसपी बता रहे सब्जियों को जहरीली

कार्रवाई के दौरान एसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा की ताजी सब्जी खाने की लालच में लोग जहरीली सब्जी खरीदने के लिए भीड़ एकत्रित करते हैं.सब्जियों को किस तरह से तैयार किया जा रहा है. इसका लोगो को कुछ पता नहीं है.और यह जितनी भी सब्जियां है सभी जहरीली हैं इन सब्जियों का आकार बढ़ाने के लिए जहरीले रसायनों का उपयोग किया जाता है.इसके साथ ही सब्जी दुकानों में भीड़ एकत्रित कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है.एसपी ने कहा कि शहर में तो कोरोना कंट्रोल हो रहा है, लेकिन गांवों इसका प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है. फिलहाल सब्जियों की जांच कराई जा रही है कि वह जहरीली है या नहीं।

Related posts

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 72 केस,प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 360

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह उपचुनाव :बीजेपी के राहुल लोधी को कांग्रेस से टक्कर देंगे अजय टंडन

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

सलमान खान की फिल्म 'राधे' पर लगा कॉपी करने का आरोप - MP Sidhi News May 7, 2021 at 2:23 pm

[…] मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किस… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!