18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोविड-19 के कारण त्यौहारों पर संयम और अनुशासन रखें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनायें दी हैं। स्मार्ट उद्यान में पौध रोपण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि त्यौहार आरंभ हो रहे हैं। उत्सव और आनंद हमारी परंपरा है लेकिन जब आपात स्थिति हो, तो इनको मनाने के तरीके बदलने होंगे। मुख्यमंत्री निवास पर भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नही होगा ।उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की जनता से होली तथा अन्य त्यौहारों पर संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

इस बार जनता के साथ नही परिवार के साथ ही मनाऊंगा होली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से ‘मेरी होली-मेरे घर’ का पालन करते हुए घर पर ही होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी प्रतिवर्ष उत्साह से सभी लोगों के साथ होली मनाता था। इस वर्ष कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मैंने ‘मेरी होली-मेरे घर’ का पालन करते हुए परिवार के साथ ही होली मनाने का निर्णय लिया है।

कोरोना को रोकने के लिए राज्य शासन पूरी तरह से तैयार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खरगोन, रतलाम, खंडवा और विदिशा में प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सावधानी, सतर्कता और अनुशासन की जरूरत है। राज्य शासन कोरोना संक्रमण को रोकने और प्रभावितों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीपीई किट जैसी सभी जरूरी सामग्री, ऑक्सीजन, पर्याप्त आवश्यक बैड उपलब्ध हैं। शासकीय के साथ-साथ निजी अस्पतालों का भी इस लड़ाई में सहयोग लिया जा रहा है। निजी अस्पतालों की दरें तय कर दी गईं हैं। कोई भी लूट-खसोट नहीं कर सकेगा। गरीबों का नि:शुल्क इलाज कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कोरोना के विरुद्ध हम सब एक हैं का संदेश देना जरूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मगुरुओं, राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों से अपील की कि सभी कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध में एकजुट होकर परिस्थितियों का सामना करें और यह संदेश दें कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में हम सब एक हैं।

Related posts

सीएम शिवराज हुए भावुक, ट्वीट कर उमा भारती के लिए कही ये बड़ी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत सचिव ने महिला के साथ की गाली गलौज

MP SIDHI NEWS TEAM

मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गुना में एफआईआर दर्ज, तालिबान से की थी महर्षि वाल्मीकि की तुलना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!