27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

देश में फिर डराने लगा कोरोना : 24 घंटे में नए केस बढ़े,24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ी मौतें; एक दिन में 60 की जान गई

देश-दुनिया में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। 27 अप्रैल को 39 लोगों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली में कोरोना के 5,250 एक्टिव मामले
दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5,250 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं। यहां में गुरुवार को दो मौतें भी दर्ज की गईं।

कोरोना अपडेट्स…

  • IIT मद्रास में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 182 हो गया है।
  • IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यूपी में 2 मई को 75 जिलों में जांच अभियान
उत्तरप्रदेश में 2 मई कोरोना की वापसी चौथी लहर से बचाव के लिए विशेष मॉकड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को परखा जाएगा। इसमें कोविड मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर इलाज शुरू करने के दौरान लगने वाले वक्त और बचाव के इंतजामों को दुरुस्त किया जाएगा। 2 मई को मेरठ सहित पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल और जिला अस्पताल सहित सीएचसी, पीएचसी सहित सभी कोविड सेंटर्स पर यह मॉकड्रिल होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक,ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले राज्यों में लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है विचार

MP SIDHI NEWS TEAM

रालोद ने सभी फ्रंटल संगठनों को किया भंग, 21 मार्च को होगी समीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संकट के समय में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा – राज्यसभा सांसद सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!