29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खंडवा के बीजेपी विधायक देवेंद्र वर्मा की गाड़ी कन्नौद के पास गाय को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर में खाई में गिरी

खंडवा। विधानसभा की शासकीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा की कार गाय को बचाने के चक्कर में खाई में पलटी खा गई। दुर्घटना मे कार क्षतिग्रस्त हो गई है ड्राइवर को मामूली चोटे आई है वही विधायक सहित अन्य सुरक्षित है।

घटना देवास जिले के कन्नौद के पास की है। बताया जाता है सामने गाय आ जाने से संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा। वाहन में विधायक देवेंद्र वर्मा सहित उनके पीए गिरिराज सिंगर व सुरक्षा गार्ड सवार थे। दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है। वहीं विधायक सहित अन्य सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना के बाद भोपाल जाने की बजाय विधायक अन्य वाहन से खंडवा के लिए रवाना हो गए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने बताया कि विधानसभा की शासकीय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा सहित मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक राम दांगोरे अलग अलग वाहनों से रवाना हुए थे। दुर्घटना में विधायक देवेंद्र वर्मा की कार खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। वे सकुशल हैं और खंडवा के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts

लॉकडाउन में अवैध रूप से बिक रही थी शराब पुलिस ने की कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

सभी के सहयोग से कोरोना हारेगा मध्यप्रदेश जीतेगा,घर पर ही मनाएँ आगामी त्यौहार-मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

ब्लैक फंगस के प्रकरणों की जल्द पहचान सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!