बड़ी खबर मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज हो गया है तीन चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पंचायत चुनाव हेतू निर्देश जारी कर दिया है,जारी निर्देश के अनुसार…

पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे, साथ ही यह भी कहा गया है कि चुनाव ईवीएम (EVM) मशीन से ही कराया जाएगा,
हालांकि आयोग ने पंच और सरपंच के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान करवाने का निर्देश दिया है, निर्वाचन आयोग ने जारी निर्देश में कहा है कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत के चुनाव ईवीएम से होंगे, चुनाव 2014-15 के चरणवार चुनाव कार्यक्रम के हिसाब से होंगे, निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर से सुझाव और सहमति मांगी है, जो 15 मार्च तक देनी होगी।
