27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

चुरहट में मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती,पटपरा – बलियार में होगा बड़ा आयोजन,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल होंगे मुख्य अतिथि

सीधी । भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पटपरा(बलियार) में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुरहट के द्वारा किये जा रहे इस बड़े आयोजन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य अतिथि होंगे| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुरहट के अध्यक्ष रामविलास पटेल ने बताया है कि दिनांक 14 अप्रैल को पूर्वान्ह में 11:00 बजे से यह कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे|

पटेल ने कहा कि बाबासाहेब ने भारत के संविधान को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हमें जो संविधान दिया है उससे हमारे देश में लोकतंत्र की मजबूत नींव बनी है| इससे ही हमारी एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव को शक्ति मिलती है| बाबासाहेब अम्बेडकर ने जीवन पर्यंत छुआछूत और जाति भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया और हमें सामाजिक न्याय का रास्ता दिखाया | हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे|

उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुष की जयंती को हम उस सर्व समाज के साथ मनाने जा रहे हैं जिनके लिए बाबा साहेब सदैव समर्पित रहे। पटेल ने सभी ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील है कि दिनांक 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पटपरा (बलियार) में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर बाबासाहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें|

Related posts

भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 6 पर 300 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर शुरू,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

MP SIDHI NEWS TEAM

साइकिल सवार को बचाने में सड़क से उतरी बस, 15 यात्री घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

भोपाल में 14 नए केस,कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, सीएम ने दिए कड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!