
सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा कर रही विभिन्न आयोजन
सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में सामाजिक न्याय पखवाड़ा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जिले के सभी मंडलों के सभी बूथों में शानदार ढंग से चल रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के निर्देशन में जनकल्याण एवं जन जागरूकता के विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसी तारतम्य में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन अमिलिया, नि :शुल्क कोविड टीकाकरण अभियान जिले के विभिन्न विद्यालयों में जन जागरूकता अभियान एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अनेक प्रकार के आयोजन होने हैं।
किसान सम्मेलन
जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोग कर रही है। किसान अन्नदाता है और भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण, यह हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इसके पूर्व की कांग्रेस की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस खेती को दोयम दर्जे का व्यवसाय बना कर, किसानों की कमर तोड़ दी थी। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की दशा और दिशा सुधारने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, पुनीत पांडे, गजराज सिंह, नरेंद्र सिंह, मुद्रिका मिश्र, किसान मोर्चा के महामंत्री संदीप द्विवेदी, अजीत सिंह लल्ला, प्रदीप शुक्ला, सिद्धार्थ गौतम, कपूरचंद साहू, प्रदीप पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती तैयारी बैठक संपन्न
भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य अतिथि एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता एवं अभियान के जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री संदीप द्विवेदी, संजय सोनी, मनोज तिवारी की विशेष उपस्थिति में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 15 मंडलो के 1074 बूथों में मनाई जाने के लिए व्यापक रणनीति एवं कार्योजना बनाई गई।

टीकाकरण जागरूकता अभियान
सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों मे कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को नि : शुल्क कोविड टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, अभियान के जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी सहित अनेक लोगों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना वायरस मिटाने के लिए हमें कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए वैक्सीनेशन अवश्य रूप से कराना चाहिए। कोई भी बच्चा इससे छूटेना। इस अवसर पर यागवेन्द्र गिरी, प्राचार्य संतोष खरे, गरुण गुप्ता, मयूरिका त्रिपाठी ज्योति सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, डायरेक्टर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आचार्य उपस्थित रहे।
