18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर के शैल्बी अस्पताल से जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जहां एक तरफ देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड एव जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत मची हुई है वहीं इसकी कालाबाजारी भी खूब बढ़-चढ़कर हो रही है ।प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले करने वालों की धरपकड़ भी जारी है। भोपाल में हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने की जांच अभी चल ही रही है कि इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भी इसी तरह का मामला सामने आया है।अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उस पर 139 इंजेक्शन चुराने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसको हिरासत में भी ले लिया है। गिरोह में शामिल चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।

तुकोगंज थाना टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। अनूप ने पुलिस को बताया कि आरोपित अस्पताल के फार्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 139 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपये बताई गई है। टीआइ के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते है। पुलिस वहां से रिकार्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मांग कर जांच कर रही है।

डिमांड बढ़ने पहले बेचे इंजेक्शन, बाद में लिखाई रिपोर्ट

रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला इंजेक्शन की डिमांड बढ़ने के पूर्व का है। सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए कर्मचारी ने बताया कि उसने तीन अप्रैल के पूर्व इंजेक्शन बाजार में बेच दिए। पांच अप्रैल के बाद डिमांड बढ़ी तो प्रबंधन अलर्ट हुआ और इंजेक्शन के हिसाब का मिलान किया। पहले अंदर ही अंदर खोजबीन चलती रही फिर पुलिस को सूचना दी।

Related posts

आज 5171 पॉजिटिव, सिंधिया स्कूल के 8 कर्मचारी भी संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

सितंबर में ओपन होंगे पहली से लगाकर आठवीं तक के स्कूल, लेकिन यह शर्तें भी

MP SIDHI NEWS TEAM

31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!