MP BOARD बोर्ड से वंचित हुए 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसमे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और सुनहरा मौका है ।शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दसवीं बारहवीं की परीक्षा में आवेदन करने से वंचित छात्रों के लिए राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड भोपाल से परीक्षा कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी दिशा निर्देश के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के कारण सत्र 2020-21 में मंडल की परीक्षा में 10वीं -12वीं की परीक्षा जो छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे,अध्ययन की निरंतर बनाए रखने के लिए उन्हें एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है ।राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा संचालित ‘रुक जाना नहीं योजना, के तहत ऐसे छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा सत्र 2020-21 के लिए जारी किए गए ब्लू प्रिंट एवं पाठ्यक्रम को ही “रुक जाना नहीं योजना” के लिए लागू किया जाएगा ऐसे विद्यार्थियों को ड्रॉप आउट होने से रोकने के लिए जून माह 2021 में परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अनुरोध किया गया है।

