
सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में एवं सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी एवं अभियान के जिला प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्थानीय कलेक्ट्रेट चौक पर स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

प्रातः 7:00 बजे से ही अंबेडकर जी की प्रतिमा के नीचे सैकड़ों भाजपाई एकत्रित होकर उनका माल्यार्पण कर भारत माता की जय, बाबा साहब अमर रहें का उद्घोष किया।
समाज का अंतिम व्यक्ति समर्थ और स्वावलंबी बने, यही अंबेडकर जी का सपना था – इंद्र शरण
माल्यार्पण के पश्चात भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर जी को याद करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है और डॉक्टर अंबेडकर जी अंत्योदय के पक्षधर थे। समाज के अंतिम छोर का व्यक्ति समर्थ और स्वावलंबी होगा, तभी देश सशक्त और समृद्ध शाली होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी अभियान में अथक रूप से लगे हुए हैं।
अंबेडकर की सामाजिक समरसता ही पार्टी का मंत्र – केदारनाथ
भारत रत्न डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात सीधी विधानसभा के विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सरकार में केंद्रीय मंत्री थे किंतु नेहरू और कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण एक साथ त्यागपत्र दिया और भारत माता की सेवा में लग गए। सामाजिक समरसता का भाव डॉक्टर साहब का सपना था, जिसे हमारी सरकार और पार्टी पूरा कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनीता वर्मा, विश्व बंधु धर द्विवेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, सुनीता रानी वर्मा, रमेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, आगा मनसूर अली खान, शिवदान साकेत, धर्मेंद्र शुक्ला, नरेंद्र गौतम, आरती सिंह , संदीप सिंह गहरवार, अन्नू पांडे , निशा सिंह चौहान, संदीप शर्मा, संजय सोनी, मनोज तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा, पंकज पांडे, योग्य सेन गुप्ता, कंचन केसरी, सविता मौर्य, सीता प्रसाद शर्मा, श्याम लाल केवट, मोहम्मद जमील, माखनलाल मिश्रा, मुन्ना लाल चौधरी, महिमा तिवारी, पवन मिश्रा, अंबुज पांडे, रेनू त्रिपाठी, विनोद सिंह चौहान, पवन मिश्र, पुनीत त्रिपाठी, प्रभात कुशवाहा, मुन्ना लाल रावत सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी, मोर्चा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय जनजाति सम्मेलन कुसमी में आज
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा कुसमी मे जिला स्तरीय जनजातीय सम्मेलन दिनांक 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बडबाही बगीचा कुसमी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम उपस्थिति रहेंग।
