23.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

डीएमके नेता ने बिहार के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी, बोले- हमारी नौकरियां छीन रहे ‘कम दिमाग’ वाले लोग

डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने बिहार के लोगों को कम दिमाग वाला बताया। साथ ही, उन पर तमिलों की नौकरियां छीनने का आरोप भी लगाया। 

तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की। माना जा रहा है कि उनका यह बयान बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्री ने बिहार के लोगों को तमिलों से कम होशियार बताया। साथ ही, आरोप लगाया कि बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर स्थानीय निवासियों की नौकरियां छीन रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले पेगासस कथित जासूसी कांड को लेकर बनी संसदीय समिति में शामिल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर उन्हें ‘बिहारी गुंडा’ कहने का आरोप लगाया था। इस मामले में विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है।

डीएमके नेता ने दिया यह बयान

जानकारी के मुताबिक, केएन नेहरू ने यह बयान 25 जुलाई को दिया। उस वक्त वह तिरुचिरापल्ली स्थित डीएमके कार्यालय से एक रोजगार कैंप को संबोधित कर रहे थे। करीब एक सप्ताह तक चलने वाला यह कार्यक्रम 23 जुलाई को शुरू हुआ था, जिसमें केएन नेहरू 25 जुलाई को शामिल हुए थे। अपने भाषण के दौरान केएन नेहरू ने कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग तमिलनाडु में तमिलों की नौकरियां छीन रहे थे। वे बिना तमिल और अंग्रेजी जाने स्थानीय बैंकों और अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। डीएमके नेता ने अपने भाषण में कहा कि बिहार के लोग तमिलों से कम समझदार होते हैं। 

Related posts

चौथी लहर की आहट:सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कल मोदी की बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव

MP SIDHI NEWS TEAM

फिर लाल आतंक से दहला छत्तीसगढ़, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवान शहीद….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!