22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के संकेत

बिहार की फोटो को मध्यप्रदेश के खरगोन की बताकर ट्वीट करने और फिर उसे डिलीट करने के मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के इस गलत ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट को लेकर उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

खरगोन की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट उन्हे मुश्किलों में डाल सकता है, बिहार की फोटो को मध्यप्रदेश के खरगोन की बताकर ट्वीट करने और फिर कुछ देर बाद उसे डिलीट करने के चलते दिग्विजय सिंह एक बार फिर निशाने पर आ गए है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के गलत ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट को लेकर उन पर कार्रवाई की जा सकती है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कि दिग्विजय सिंह ने आज गलत ट्वीट किया और भ्रम फैलाया, बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट किया, बात ट्वीट डिलीट करने की नहीं है बल्कि उन्होंने हमेशा की तरह एक बार फिर मध्यप्रदेश को बदनाम किया, इस तरह का ट्वीट कर भ्रम फैलाया, सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम करते रहे है, इस मामलें में गृह ने कहा कि वह विधि विशेषज्ञों को राय ले रहे है और उसके बाद इस मामलें में कार्रवाई करेंगे, गृह मंत्री ने कहा-कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल का बताकर ट्वीट कर चुके है, वह लगातार ऐसे काम करते है जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनते है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार की सुबह ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बिहार की एक घटना के फोटो को खरगोन का बताया, इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद पर भगवा झण्डा लगा रहे है, हालांकि कुछ देर अपनी गलती का एहसास होते ही दिग्विजय सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन उनके इस ट्वीट से उन्हे एक बार फिर चारों तरफ़ आलोचना झेलनी पड़ी।

Related posts

ट्विटर ने पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान वाले राहुल गांधी के ट्वीट को हटाया

MP SIDHI NEWS TEAM

खाद्यान्न पर्ची की सूची में 31 मई तक जोड़ा जाएगा नवीन परिवारों को : मंत्री बिसाहूलाल सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक रहेंगी बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!