24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा ले रही है कांग्रेस : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है, दो दिन पहले खैरागढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister Prahlad Patel) के दौरे को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बड़ा हमला बोला था, कांग्रेस का कहना है कि 15 साल की रमन सरकार होने के बाद भी ना तो गंडई को तहसील बनाया गया न हीं खैरागढ़ को जिला बनाने की कोशिश की गई,जो कुछ किया वह कांग्रेस की सरकार ने किया।

कांग्रेस का तो यहां तक कहना है कि गंडई को तहसील बनाने के नाम पर लाठियां चलाई गई थी, वही खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर दिया गया लेटर फाड़ दिया गया था, इस बात पर आज जबलपुर में जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ते समय भी यही घोषणा की थी कि खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा, गंडई को तहसील बनाई जाएगी लेकिन 2018 के बाद सरकार बनने के बाद आज तक खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया गया जबकि 4 साल बीत गए, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना है कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा ले रही है जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।

Related posts

जबलपुर में ब्लैक में रेमडेसिविर बेचने वालों पर रासुका : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली कार्रवाई जबलपुर में, अब मरीज का मोबाइल नंबर देने पर ही मिलेगा इंजेक्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने वाले रावण के अवतारी, मैंने कभी रसूख का इस्तेमाल नहीं किया-पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा

MP SIDHI NEWS TEAM

एक और बड़ी जिम्मेदारी – ‘आसान नहीं है सुहास भगत सा हो जाना’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!