25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

गांवों के विकास को लेकर CM ने की बड़ी घोषणा, कहा- शहरों की तर्ज पर गांवों का भी मास्टर प्लान बनेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक कार्यक्रम के दौरान गांवों के विकास के लिए बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए भी शहरों की तर्ज पर मास्टर प्लान बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान कैसे बनेंगे क्या रहेगी रूपरेखा, जानिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव के मास्टर प्लान की बात सीहोर जिले के शाहगंज में कहीं। उन्होंने शाहगंज में 36 करोड़ 21 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहगंज के लिए आगे की योजनाएं भी तैयार हैं।

शाहगंज के जितने भी निवासी हैं, जिनके पास प्लाट था। अब उस प्लॉट पर पट्टा देकर आपको उसका पूरा मालिक बनाया जाएगा और स्वामित्व योजना के अंतर्गत हर गांव का सर्वे करके, जहां रहने का अधिकार है, उसका स्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा, ताकि आपको खेत गिरवी न रखना पड़े। बीमारी को देखते हुए यहां के अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

प्रत्येक गांव का मास्टर प्लान बनाया जाएगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाहगंज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा शाहगंज का विकास हुआ है, उसी तरह हर गांव का मास्टर प्लान बनाकर विकास के सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे! गांव में मास्टर प्लान के अंतर्गत सामुदायिक भवन, आँगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र जैसे निर्माण कराए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा में अब गांव को भी शामिल किया जाएगा।

हमारे प्रयास ऐसे हों कि हमारा गांव की पहचान पूरे देश में हो जाए। गांव वाले मिलें, बैठें और इस पर विचार करें। मेरा एक आग्रह और है कि हम वर्ष में एक दिन अपने गांव का जन्मदिन मनाएं और गांव से बाहर रहने वाले लोग भी इस दिन यहां आकर गांव के विकास के लिए आवश्यक कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और इसमें अपना आवश्यक योगदान दें। मेरे गांव जैत का जन्मदिन नर्मदा जयंती के दिन मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन मैं भी अपने गांव आऊंगा

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बांटी राशि

सीएम ने शाहगंज पहुंचते ही सबसे पहले कन्या पूजन किया और उसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सीएम ने यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 797 हितग्राहियों को 7.97 करोड़ रुपए की प्रथम किस्‍त का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया और कार्यक्रम स्‍थल पर मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

गांवों के मास्टर प्लान का कैसा रहेगा स्वरूप जानिए

शहरों के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाते हैं। इसी तर्ज पर अब गांव के लिए भी मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे वर्तमान में गांव का सर्वे करवाया जा रहा है सर्वे करने के पश्चात मास्टर प्लान बनाने में सहूलियत होगी।मास्टर प्लान के अंतर्गत आंगनवाड़ी से लेकर सड़कें एवं अन्य कार्यालय भवन के लिए जगह चिन्हित करने के साथ-साथ गांव के मकानों का समग्र डाटा एकत्रित किया जाएगा, इसके बाद मास्टर प्लान के अनुरूप विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत होती है एवं विकास कार्यों को गतिशील किया जाता है।

Related posts

मध्यप्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आज 221 नए केस, 7 दिन में ही बढ़ गए 500% नए केसेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

जहां जरूरी होगा, वहां सीमित समय के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा लंबे समय के लिए लॉकडाउन नहीं चाहता, इसलिए लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ी खबर… आधार कार्ड से जुड़ेंगे बिजली बिल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!