
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है कि रामनवमी पर निकल रहे जुलूस में बज रहे डीजे को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति ली और पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने कई जगह आगजनी की भी खबर आ रही है। साथ ही वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।

सूचना मिलते ही DIG तिलक सिंह, SP सिद्धार्थ चौधरी, कलेक्टर अनुग्रहा पी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात को काबू में लेने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू भी लगा दिया है।
दरअसल खरगोन के तालाब चौक और तवड़ी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। शहर के तालाब चौक से गौशाला मार्ग पर शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। फिलहाल कलेक्टर, एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल को यहां तैनात किया गया है।
