24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

छात्रों को जल्द मिलेगी राहत! निजी स्‍कूलों को लेकर विभाग ले सकता है ये फैसला

छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों को भी बड़ी राहत मिल सकती है।अप्रैल महीने की भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूल ( बंद हो सकते हैं।इस बात के संकेत स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिए है।इधर,  स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने शासकीय स्कूलों में अप्रैल की बजाय जून से नया सत्र शुरू करने का फैसला किया है।

दरअसल, अप्रैल महीने में ही मई की तरह भीषण गर्मी और लू के प्रकोप देखने को मिल रहा है, ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने जून में नए शैक्षणिक सत्र शुरू करने का फैसला किया है, वही जिले स्तर पर स्कूलों के समय में कुछ बदलाव किया है,इसी बीच अभिभावक ने निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग की है, जिस पर स्कूल शिक्षा विभाग जल्द विचार कर सकता है।

एक निजी मीडिया संस्थान से चर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संकेत दिए है और कहा है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के निजी स्कूल को भी अप्रैल में बंद करने पर विचार चल रहा है।वही  इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं बल्कि ग्रीष्मावकाश के बाद ही 15 जून से नया सत्र शुरू किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निजी स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों की मांग पर विचार किया जा रहा है, ऐसे में 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। इधर भोपाल समेत कई जिलों में कलेक्टरों द्वारा स्कूलों का समय 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है, बावजूद इसके कई निजी स्कूल 12 बजे के बाद भी स्कूल लगा रहे है, ऐसे में बच्चों को गर्मी और धूप में तपना पड़ रहा है।

Related posts

प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से कर रही परामर्श,भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है,OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

मानव तस्करी : जबलपुर के दंपति ने जयपुर में किया युवती का डेढ़ लाख में सौदा

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में अवैध रूप से बिक रही थी शराब पुलिस ने की कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!