बूथ सशक्त - भाजपा सशक्त, बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी -- अजय जामवाल

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में शानदार स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम स्थानीय मधुर मिलन पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री और संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह मंचासीन रहे।

भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और महामंत्रियो को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बूथ सशक्त होने से भाजपा भी सशक्त और समृद्धशाली होगी। बूथ जीता, चुनाव जीता मेरा बूथ सबसे मजबूत यही हमारी थीम है। आज हम विश्व की नंबर 1 राजनीतिक पार्टी है। 50 सालों के अधिक के राज में कांग्रेश को यह दर्जा नहीं मिला, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हम विश्व की नंबर एक पार्टी है। इसलिए हमारे दायित्व और जिम्मेदारियां भी अत्यधिक हैं।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल ने बूथ की इकाई को स्वावलंबी और सशक्त बनाने पर जोर दिया। बूथ स्तर पर 21 करणीय कार्यों को विस्तार से बताया। वही लाभार्थी और हितग्राही अभियान की भी व्यापक रूप से चर्चा करते हुए कमल पुष्प अभियान को भी की भी बात कही।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल ने कहा कि हंसते रहिए, हंसाते रहिए और पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाते रहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और उनका सम्मान हमारी पूंजी है। इसलिए इस धरोहर को संभाल कर रखना रखने की जवाबदारी आप सभी की है। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने करते हुए कहा कि सोनांचल की पवित्र माटी पर प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल को अपने बीच पाकर हर्षित और गौरवान्वित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का शानदार आयोजन होने के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वही भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने जिले का संगठनात्मक वृत्त रखते हुए संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सिहावल विधानसभा प्रभारी राजेंद्र पांडे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, के के तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचद्र सिंह परिहार, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, मोती लाल पटेल, रामपुर नैकिन परिषद अध्यक्ष रामकुमार साहू, सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, नीलम पांडे, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उईके, आगा मैसूर अली खान, जिला संयोजक अंबुज पांडे, ललन सिंह चौहान, डॉ मनोज सिंह परिहार, विजय शंकर शुक्ला, मनोज तिवारी, गजराज सिंह, महेंद्र यादव, अजीत वर्मा, रामदयाल केवट ,आनंद पर्यानी, मानवेंद्र शुक्ला, संतोष उर्मलिया, सुरेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्षों में अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्णलाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी, विनोद सिंह, राजेश्वर पटेल, सुमन डॉ मनोज कोल, सुरेश सिंह, संदीप शर्मा, कपूर चंद साहू, मनीष सिंह चौहान, विनोद सिंह परिहार, शुभम जयसवाल, विभा शर्मा, जगदंबा सोनी, संजय सोनी जितेंन्द्र तिवारी सहित प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
