20.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

CBSE : 10वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, सैंपल पेपर-मार्किंग स्कीम जारी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर (Sample paper) जारी कर दिए गए। इसके साथ मार्किंग स्कीम (marking scheme) भी जारी की गई है। 10वीं के परीक्षार्थी सैंपल पेपर आधिकारिक वेबसाइट (official website)पर देख सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा आयोजित करने से पहले सीबीएसई जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। माना जा रहा है कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं 12वीं के रोल नंबर छात्रों को दिए गए थे। वहीं टर्म 2 परीक्षा के लिए भी रोल नंबर समान होंगे। हालांकि Term-2 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई टर्म 2 में 10वीं की परीक्षा जहां पेंटिंग से शुरू होगी। वही 12वीं की परीक्षा उद्यमिता से होगी। नए हॉल टिकट में अनिवार्य विषय सहित डेट शीट और अन्य विवरण को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड द्वारा धर्म वन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन और अन्य विवाद निवारण अनुरोध की तारीख को बढ़ा दिया। अब 10वीं और 12वीं के छात्र 20 अप्रैल तक term-1 परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन सहित अन्य विवाद का निवारण कर सकने के लिए आवेदन की पात्रता रखेंगे।

इसके साथ ही जारी अधिसूचना के मुताबिक स्कूलों को सूचित किया गया है कि 20 अप्रैल तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए जाए। इसके बाद किसी भी स्थिति में इस पर विचार नहीं किया जाएगा। वही परीक्षा से जुड़े किसी भी विवाद के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही अपील की जाएगी।

इससे पहले बोर्ड ने ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र के लिए कक्षा 10वीं के लिए 26 मार्च और 12वीं की लेकर 30 मार्च तक की थी। जिसके बाद अनुरोध पर इसे बढ़ा दिया गया है। वहीं 4 अप्रैल को जारी अपनी सर्कुलर में सीबीएसई नहीं दे दिया कि स्कूल द्वारा किसी अन्य प्लेटफार्म पर भेजे गए अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Sample Paper-Marking Scheme

https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2021-22.html

Related posts

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत का एम्‍स ने किया खंडन, कहा-अभी जिंदा है

MP SIDHI NEWS TEAM

GST के दायरे में नही आएगा पेट्रोल डीजल

MP SIDHI NEWS TEAM

Paytm बैंक पर RBI ने लगायी रोक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!