25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज हुए भावुक, ट्वीट कर उमा भारती के लिए कही ये बड़ी बात

सीएम शिवराज और पूर्व सीएम उमा भारती ने एक दूसरे के लिए ट्विटर पर आज जो कहा उससे स्पष्ट हो जाता है कि दोनों एक दूसरे का कितना सम्मान करते हैं, सिर्फ सम्मान ही नहीं एक दूसरे से एक भाई बहन की तरह प्यार भी करते हैं। उमा भारती ने आज सीएम शिवराज के साथ अनबोला की स्थिति को स्पष्ट किया , तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट किया – उमा भारती जी मेरी बहन हैं, वे केवल दीदी ही नहीं, कई बार उनसे माँ का प्यार भी मिलता है।

शराब बंदी को लेकर मध्य प्रदेश में आंदोलन का ऐलान कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ये स्पष्ट कर चुकी हैं  वे अपने इरादे से पीछे नहीं हटेंगी। उनके आंदोलन को विपक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार के खिलाफ बता रहा है और उमा भारती की आड़ लेकर शिवराज सरकार को घेर रहा है। हालाँकि उमा भारती कई बार कह चुकी कि उनका संकल्प ना तो शिवराज के खिलाफ है ना सरकार के।  वे तो समाज हित में ये कदम उठा रही हैं।

इस बीच उमा भारती ने कई ट्वीट किये जिसमें अपना दर्द साझा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि दो साल से लगातार शराब बंदी को लेकर शिवराज से उनकी बात हो रही है, लेकिन अब अचानक न जाने क्यों भाई ने अनबोला कर दिया है. हालांकि आज उन्होंने स्थिति स्पष्ट करते हुए कई ट्वीट किये और कहा कि अनबोला जैसी कोई बात नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर इसका जवाब दिया।  सीएम शिवराज ने ट्वीट किया – उमा भारती जी मेरी बहन हैं। मैं सदैव से उनका बहुत सम्मान करता हूं। वो केवल राजनैतिक कार्यकर्ता ही नहीं, सोशल रिफॉर्मर भी हैं। वे समाज को सही दिशा में ले जाने के कार्य सदैव करती रहती हैं। वे केवल दीदी ही नहीं, कई बार उनसे माँ का प्यार भी मिलता है। उनके समाज सेवा और सुधार के हर कार्य में, मैं सदैव उनके साथ हूँ।

Related posts

कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के यूलिप प्लान में निवेश से बीमा के साथ भारी मुनाफा भी

MP SIDHI NEWS TEAM

खंडवा में बदनाम हुआ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार की अधिमान्यता होगी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!