28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

गहरी नींद में सो रहे पति के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट,आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लपटा के बंधवा टोला में पति-पत्नी के बीच हुये आपसी विवाद पर पत्नी ने अपने पति परमेश्वर सिंह गोड़ पिता स्व. अइतू सिंह गोड उम्र 52 वर्ष के गहरी निंद में सोते समय सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने 5 अप्रैल को आरोपी पत्नी रामकली सिंह गोड़ के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। जहां 6 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी पत्नी रामकली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जैतहरी थाना प्रभारी के.के. त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के दामाद भूपेद्र सिंह धुर्वे पिता अर्जुन सिंह धुर्वे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कनई टोला पडरिया ने थाना पहुंच शिकायत करते हुये बताया कि 5 अप्रैल की सुबह लगभग 8.30 बजे मेरी बहन विमला बाई पति बबलू सिंह गोड़ निवासी लपटा बंधवा टोला ने मुझे फोन से सूचना दी की तुम्हारी सास रामकली एवं ससुर परमेश्वर सिंह के बीच लडाई झगडा हुआ है और तुम्हारी सास रामकली ने तुम्हारे ससुर के सिर, गर्दन मे कुल्हाडी से मारकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मै अपनी पत्नी भोगवती के साथ सुबह 10 बजे अपने ससुराल ग्राम लपटा बंधवा टोला पहुंचा, जहां कमरे में मेरे ससुर परमेश्वर सिंह गोड़ मच्छरदानी के अंदर जमीन पर बिस्तर खून से लथपथ बिस्तर में पड़ा था।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने बताया कि उसके पति परमेश्वर सिंह गोड़ के साथ हमेशा से अनबन रही है। आये दिन पति उसके साथ मारपीट करते रहता था। जहां 4 की सुबह और रात मे भी दोनो के बीच विवाद हो गया, जहां पति ने उसे मार डालने की बात कही और बाद में सोने चला गया, जहां पति परमेश्वर सिंह गोड़ के गहरी नींद में सो जाने के बाद पत्नी रामकली ङ्क्षसह गोड़ ने घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके सिर व गर्दन में मारकर हत्या कर दी।

Related posts

रिश्वतखोर पटवारी को 04 वर्ष का सश्रम कारावास

MP SIDHI NEWS TEAM

लड़के के साथ स्कूटी पर घूम रही थी लड़की, लोगों ने जबरन उतरवाया बुर्का; 2 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत माफिया का पीछा करते वन विभाग की फायरिंग में युवक की हुई मौत,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!