28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार बेहद निंदनीय-अजय सिंह



सीधी । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीधी पुलिस द्वारा पत्रकार कनिष्क तिवारी के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस का यह व्यवहार न केवल पुलिसिया आतंक को दर्शाता है बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार का मीडिया के प्रति उसकी सोच को भी प्रदर्शित करता है !

अजय सिंह ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने अपराध किया है तो उसकी सजा के लिए संवैधानिक व्यवस्थाएं हैं जिनके माध्यम से अपराध करने वाले व्यक्ति को सजा दी जाती है ! लेकिन सीधी में एक पत्रकार के कपड़े उतरवाकर उसके फोटो वायरल कर उसके साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया गया उससे पुलिस का वास्तविक और गैरजिम्मेदाराना चेहरा सामने आया है !

अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सीधा हमला किया गया है ! श्री अजय सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से यह साबित होता है कि प्रदेश सरकार पुलिस के माध्यम से मीडिया साथियों पर दहशत का वातावरण निर्मित कर अपनी मर्जी चलाना चाहती है ।

Related posts

डीजे बजाने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, शराबियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 की मौत और 1 गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

अब यास तूफान : भारी बारिश की चेतावनी के चलते रीवा और सतना सहित 13 जिलों में खरीदी केंद्रों में उपार्जन कार्य स्थगित

MP SIDHI NEWS TEAM

OBC आरक्षण पर शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, आयोग को मिले ये महत्वपूर्ण निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!