28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

लिटोरिया का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


सीधी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया के प्रथम नगर आगमन पर शानदार स्वागत स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में किया गया।
सर्किट हाउस के खुले परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री लिटोरिया का शानदार स्वागत किया।

लिटोरिया का कार्यकर्ता पन हमारे लिए अनुकरणीय – प्रदेश मंत्री राजेश

माल्यार्पण उपरांत भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि श्री लिटोरिया का व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। श्री लिटोरिया का कार्यकर्ता पन अनूठा एवं बेमिसाल है। मैंने इन्हें नजदीक से देखा है।

संगठन मंत्री रहते हुए लिटोरिया ने पार्टी को दी नई ऊंचाइयां – इंद्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष स्वागत भाषण करते हुए कहा कि संगठन कला के माहिर श्री लिटोरिया संगठन मंत्री रहते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों दी। पूरे विंध्य में विधानसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय श्री दिलाई। मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि जब मैं अध्यक्ष बना तो श्री लिटोरिया का संगठन मंत्री के रूप में हम सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसके कारण जिले में पार्टी विजय श्री का परचम लहराई। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात बोर्ड के चेयरमैन श्री लिटोरिया ने घर घर जाकर अपने कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को ढाढस दिलाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तो वहीं दूसरी ओर मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल ना होने के कारण कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उनके उत्सवों की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री लिटोरिया ने खादी ग्रामोद्योग की दुकानों एवं अधिकारियों से मिलकर यहां की स्थिति के बारे में चर्चा की और भावी योजना बनाई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोर्चों प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, सुनीता रानी वर्मा, नीलम पांडे, संतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मनोज भारती, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मनसूर अली खान, राकेश मौर्य, सरस्वती बहेलिया, विक्रान्त सोनी, निशा सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, ऊमा तिवारी, आरती सिंह, ओमता सोनी, पुष्पराज सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, अजीत सिंह लल्ला, मनोज तिवारी, संदीप सिंह गहरवार, संजय सोनी, जगदम्बा सोनी, सत्यम जायसवाल, महिमा तिवारी, कंचन केसरी, सविता मौर्य, विक्रमादित्य तिवारी, सविता साकेत, हरिकेश साकेत भाजपा पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडलों के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी जारी रहेगा उपार्जन कार्य- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर के जयारोग्य के कमलाराजा अस्पताल में मंगलवार को ऑक्सीजन खत्म,तड़प-तड़प कर 3 मरीजों की मौत,कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का दावा 10 लोग मरे….

MP SIDHI NEWS TEAM

20 अप्रैल के आसपास जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे! ऐसे कर सकते है चेक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!