22.6 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

बुलडोजर के नाम पर धमकाकर चल रहा है वसूली का काम
बुलडोजर कानून का नहीं सरकार की विफलता का प्रतीक है
-अजयसिंह

अपराधियों की सम्पत्ति राजसात कर उसका जनहित में उपयोग किया जाए
भोपाल । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि शिवराजसिंह प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून और व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो गये हैं| वे अपनी विफलता को छिपाने के लिए बुलडोजर का हौआ खड़ा करके सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं|
अजयसिंह ने कहा कि सरकार को अपराधियों की अवैध संपत्ति राजसात करने का अधिकार है| अवैध निर्माणों को राजसात करके उसमें आंगनबाड़ी, स्कूल, लायब्रेरी या कोई सरकारी आफिस खोलकर उसका सदुपयोग किया जा सकता है| किसी भी संपत्ति को नष्ट करने से बेहतर है कि उसका जनहित में किसी अच्छे काम के लिए उपयोग किया जाए|
सिंह ने कहा है कि कानून को कानून की तरह से ही क्रियान्वित किया जाना चाहिये। इसे मनमर्जी से लागू किया जाना अंतत: अराजकता को ही बढ़ावा देगा| उन्होंने कहा कि हमारे पास तार्किक न्याय व्यवस्था है और सरकार के पास कानून और विधि पर आधारित पर्याप्त अधिकार और शक्तियां हैं| इसे लागूकर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सकती है| उन्होंने कहा कि शिवराजसिंह की बुलडोजर वाली धमकी के बाद से भ्रष्ट अधिकारियों ने इसकी आड़ में वसूली का काम शुरू दिया है| इससे सब तरफ अफरातफरी मच गई है|
अजयसिंह ने कहा कि बुलडोजर, कानून का प्रतीक नहीं है। यह विधिक शासन के ध्वस्त हो जाने और कानून व्यवस्था को सँभालने में सरकार की विफलता से होने वाली निराशा का प्रतीक है। सरकार को विधिसम्मत राज्य की स्थापना के लिये प्रतिबध्द होना चाहिए । कानून की स्थापना, कानूनी तरीके से ही होनी चाहिए न कि डरा धमका कर या भय दिखा कर।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 168 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 70 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 34 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 22 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

एक साथ उठी 8 अर्थियां: गांव के किसी भी घर में नहीं जला चूल्हा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!