32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को  बना दे नेता प्रतिपक्ष

पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कौन तैयार नहीं होगा!

सोमवार 7 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, इससे पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।एक तरफ आज विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम ने  सर्वदलीय बैठक बुलाई है और दूसरी तरफ शिवराज सरकार में गृह मंत्री और प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कमलनाथ जी न ही खुद रहते है न ही किसी सीनियर नेता को नेता प्रतिपक्ष का पद देते है। यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को नेता प्रतिपक्ष बना देना चाहिए। आज मैं कमलनाथ जी की बजट सत्र में पूर्ण उपस्थित होने को लेकर उन्हें पत्र भी लिखूंगा।विपक्ष के नेता से अनुरोध है कि बजट सत्र में वह पूरे समय रहे। कमलनाथ जी के संसदीय जीवन का और उनके अनुभवों का लाभ सदन को मिले।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथजी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पार्टी के अंदर ही जिस तरह के अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, उसे देखते हुए प्रदेश में अगले 25 साल तक कांग्रेस सरकार बनने का कोई चांस नहीं है। सोमवार से प्रदेश विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है और मेरी कमलनाथ जी से करबद्ध प्रार्थना है कि वे पिछले सत्र की तरह सदन से गायब न रहकर इस बार अपनी पूर्ण उपस्थिति दें और अपने लंबे संसदीय अनुभव से कांग्रेस विधायकों का मार्गदर्शन करें।

इधर, नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।बैठक में नेता-प्रतिपक्ष कमलनाथ जी सहित सदन के अन्य सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित हैं।

जब डॉ. गोविंद सिंह पूछा गया कि क्या वह नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए कौन तैयार नहीं होगा! कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने भाजपा पर पूरा सत्र नहीं चलाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस पर तंज

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभा में झूठ नही बोलने की बात कहकर राहुल गांधी एक नया झूठ बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा करने वाले राहुल गांधी अच्छी तरह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस के लिए कोई संभावना नहीं बची है।कांग्रेस के ‘जीजाजी’ रॉबर्ट वाड्रा जी जमीन से नहीं,जमीनों से जुड़े नेता हैं। उन्होंने मन बना लिया है, तो उनको टिकट मिलना और उनका चुनाव लड़ना तय है। यही परिवारवाद है।

Related posts

नवविवाहिता के शव ने खुद उगला उसकी मौत का राज

MP SIDHI NEWS TEAM

देश के मुखिया ने दिया रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को गिफ्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

अचेत अवस्था में मिली महिला की मौत,परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!