18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया में हुई दोस्ती और फिर प्यार में युवक ने दी जान, ताज्जुब की कभी प्रेमिका से मिला ही नहीं

पुलिस के अनुसार केतूराज चौहान मूलत: खरगोन जिले के बड़वाहा तहसील के जूना पानी गांव का रहने वाला था। प्राइवेट काम करता था। होली पर वह राजीव नगर (भोपाल) में रहने वाले भाई के घर घूमने आया था और तब से यही था, शुक्रवार देर रात 11 बजे केतुराज घर के पीछे  गर्लफ्रेंड मंजू सिसोदिया से फोन पर बात कर रहा था। अचानक केतुराज की आवाज आनी बंद हो गई, परिजनों को लगा शायद फोन कट गया है, लेकिन जब लगातार केतुराज का फोन बजने लगा और वह उसे उठा नहीं रहा तो परिजन मकान के पीछे पहुंचे तो देखा वह फांसी पर लटका था।

परिजनों से बातचीत के बाद जो कहानी सामने आई उसके अनुसार केतुराज की मंजू से पिछले 6-7 महीने से बातचीत चल रही थी। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई। मंजू उज्जैन की रहने वाली है। केतुराज ने घर में सभी को बताया था कि वह जल्द शादी कर लेगा। परिजन ने बताया कि केतुराज मंजू पर इस तरह फिदा था कि उसे प्रभावित करने के लिए कई बार ब्लेड से हाथ की नस काट चुका था। इसके वह फोटो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था। इसकी जानकारी जैसे ही घरवालों को लगी, तो उन्होंने लड़की से शादी करने की सलाह दी। लेकिन, केतुराज ने बात को टाल दिया। परिवार की मानें तो इस साल के अंत तक केतुराज ने शादी करने का फैसला। वह लड़की से लगातार बात करता था हालांकि इन छह महीनों की दोस्ती में वह उससे मिला नहीं था। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे को बेहद चाहते थे। घटना के दिन दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई कि केतुराज ने ऐसा जानलेवा कदम उठा लिया।

सोशल मीडिया में युवक की किसी युवती से दोस्ती हुई, कुछ दिन बातचीत का सिलसिला चला, इसी बीच दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया, जबकि अब तक यह दोनों मिले ही नहीं थे, फिर अचानक एक दिन युवक ने प्रेमिका से बात करते-करते अपनी जान दे दी, इस युवक ने फांसी लगा ली, कमला नगर इलाके में रहने वाले 18 साल के केतुराज ने यह कदम क्यू उठाया कोई समझ ही नहीं पा रहा है, केतुराज के परिजनों की माने तो जब उसने मौत को गले लगाया तब वह गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। दोनों में किसी बात पर कहासुनी हुई, इसके कुछ देर बाद ही उसने जान दे दी।

Related posts

इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में हुई हत्या में हुआ नया खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन,आगामी 3 माह तक शनिवार-रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!