25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मप्र में कोरोना ब्लास्ट, 124 नए पॉजिटिव, इंदौर में बिगड़े हालात, सीएम ने दिए ये निर्देश

नए साल पर मध्य प्रदेश में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। आज शनिवार 1 जनवरी 2021 को 124 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है और संक्रमण दर 0.10 फीसदी पहुंच गई है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 34 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।चिंता की बात ये है कि पिछले 5 महीनों बाद आज 100 से ज्यादा केस मिले हैI

आज शनिवार 1 जनवरी 2021 को 124 नए केसों में इंदौर में 62, भोपाल में 27, जबलपुर में 8, खरगोन में 4, होशंगाबाद-शहडोल में 3, रतलाम-नरसिंहपुर में 2-2, उज्जैन में 6, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, राजगढ़ और ग्वालियर में 1-1आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 497 हो गई है। वर्तमान में भोपाल में 86 तो इंदौर में 273 एक्टिव केस हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि देश में इस वैरिएंट ने दस्तक दे दी। हर राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित नागरिकों की संख्या सामने आ रही है। इनमें सर्वाधिक इंदौर में हैं।इस समय प्रदेश में विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों में करीब 60 हजार ‍बिस्तर क्षमता उपलब्ध है। कोविड केयर सेंटर भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। वैरिएंट के स्वरूप बदलने की आशंका को ध्यान में रखकर रोगी संख्या बढ़ने और उनके उपचार के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्य सम्पन्न किए जा रहे हैं।पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य और उपचार सुविधाओं के लिए वे स्वयं निरंतर समीक्षा कर रहे है, यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

राहत भरी खबर : एक्टिव केसेस की संख्या में मध्यप्रदेश की स्थिति में हुआ सुधार सातवें से दसवें नंबर पर आया,रिकवरी दर भी बढ़ी….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!