28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि उन्हें फोन कर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी। राकेश टिकैत को रविवार करीब 11 बजे एक व्यक्ति को फोन आया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम संजू बताया। उसने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना थाना मुजफ्फरनगर सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सूचना पर अंचल अधिकारी राकेश शर्मा सरकुलर रोड स्थित राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

अंचल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में निवासी रामपुरी प्रज्ज्वल त्यागी की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथामिक दर्ज कराई गई है।

राकेश टिकैत ने कहा कि जिस अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, उसने परिवार तक को गाली दी। उन्होंने कहा कि केवल उनके ही नहीं, बल्कि फोन करने वाले के नंबर से परिवार के सदस्यों को फोनकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 13 महीने में उन्हें कई बार धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना वह गाजियाबाद पुलिस को करते रहे। कुछ में मामले दर्ज हुए और कुछ में जांच हुई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मुजफ्फरनगर में भी पहले एक मामले में धमकी देने की प्राथामिक दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा धमकी मिलने पर रिपोर्ट तो दर्ज हो गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई का इंतजार रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस पहले की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करती, तो इस तरह की धमकी रुक जाती।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि राकेश टिकैत को धमकी दिए जाने की शिकायत पर सिविल लाइन्स थाने पर प्राथामिक दर्ज करा दी गई है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर आरोपी जल्द ही पता लगाकर आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने दावा किया गया।

Related posts

अच्छे से अच्छा सोचें और बुरे से बुरे हालात के लिए रहें तैयार, बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को चेतावनी ….

MP SIDHI NEWS TEAM

‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

3 फरवरी तक चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, IIT का दावा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!