24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

नीतीश मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त, CM की अनुशंसा पर राज्यपाल ने हटाया

रविवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी को मंत्रीपद से हटाने की सिफारिश की थी. सीएम नीतीश ने राज्यपाल फागू चौहान से पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को उनके पद से हटाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद मुकेश सहनी की नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई हैI

पटना. मुकेश सहनी मंत्री पद से बर्खास्त कर दिए गए हैं. रविवार की शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को मंत्रीपद से हटाने की सिफारिश की थी. सीएम नीतीश ने राज्यपाल फागू चौहान से पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को उनके पद से हटाने की अनुशंसा की थी. जिसके बाद मुकेश सहनी की नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है.

बता दें कि बीते बुधवार की शाम को मुकेश सहनी के सभी विधायकों ने उनका साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के तीनों विधायकों राजू सिंह, सवर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने दल बदल कानून के तहत पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने और विधानसभा में वीआईपी का विलय बीजेपी में कराने का पत्र विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को सौंपा था.

अपने विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद मुकेश सहनी अकेले पड़ गए थे जिसके बाद सहयोगी बीजेपी के द्वारा उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग उठ रही थी. इस पर मुकेश सहनी ने कहा था कि यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वो उन्हें मंत्री बनाए रखते हैं या फिर हटाते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में VIP के टिकट पर जीते थे 4 उम्मीदवार

अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट पर चार उम्मीदवार जीतकर विधायक निर्वाचित हुए थे. पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के बोचहां सीट से वीआईपी के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन हो गया था. जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी. यहां होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और मुकेश सहनी के बीच ठन गई थी. मुकेश सहनी ने इस पर अपना दावा ठोकते हुए यहां से अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही थी. वहीं, बीजेपी का कहना था कि उसने अपने कोटे से यह सीट वीआईपी को दी थी इस लिहाज से अब वो यहां अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी.

Related posts

खाई में गिरी 30 सवारों से भरी HRTC बस, कई घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

ज्ञानवापी मस्जिद मामला : हाई कोर्ट में सुनवाई टली, अब इस दिन होगी बहस

MP SIDHI NEWS TEAM

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!