18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज की सीएम राइज स्कूल और शिक्षकों के लिए बड़े निर्देश, मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश (MP) में चिंतन बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने सीएम राइज स्कूल सहित छात्रों और शिक्षकों को लेकर बड़ी घोषणा की है। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार विमर्श किया गया है। सीएम शिवराज ने कहा कि सीएम राइज स्कूल मध्य प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी क्रांति साबित होगी।

सीएम राइज स्कूल की विशेषता के बारे में जानकारी देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि जनसामान्य में शासकीय स्कूल की शाखा स्थापित की जाएगी और इसके लिए सीएम राइज स्कूल के उद्देश्य के संबंध में जानकारी पहुंचाने के लिए भी विशेष रूप से मंत्री समूह का गठन किया जाएगा। जिसे लोग शासकीय स्कूल के प्रति भी आकर्षित होंगे मंत्री समूह जनता से सुझाव प्राप्त कर उसकी अनुशंसा प्रस्तुत करेंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कई जगहों पर सीएम राइज स्कूल एक साथ शुरू किए जाएंगे वहीं शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी शुरू किया जाएगा इसके अलावा राज्य शासन द्वारा आवश्यक भूमि भी स्कूल बनाने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं सीएम राइज स्कूल में सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही उसे स्कूल को शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश शिक्षा को सूचित करने के लिए सीएम शिवराज के सीएम राइज स्कूल के संबंध में मंत्री समूह द्वारा भी कई तरह के सुझाव सामने आए हैं। जिसे जल्द से जल्द लागू किया जा सकता है।

  • सीएम राइज स्कूल के लिए राज्य शासन आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएगा।
  • यदि आवश्यकता होती है तो अधिग्रहण कर भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा सीएम राइज स्कूल आदर्श स्कूल के रूप में शुरू किए जाएंगे।
  • वहीं अन्य भवनों के निर्माण एक समान डिजाइन किए जाने पर भी विचार किया गया है।
  • साथ ही सभी स्कूल के नाम के आगे के क्षेत्र में महापुरुषों के नाम जोड़े जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
  • इसके अलावा नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को भी इसमें लागू किया जाएगा।
  • स्कूल में स्मार्ट क्लास लैब खेल के मैदान लाइब्रेरी आदि की भी सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी।
  • साथ ही बच्चों को अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

बच्चों और शिक्षकों के लिए भी कई सुझाव सामने आए हैं

  • जिनमें कहा गया है कि सीएम राइज स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अन्य किसी शासकीय कार्य में नहीं लिया जाएगा।
  • इसके अलावा स्कूलों में परफॉर्मेंस ऑडिट सुनिश्चित किया जाएगा।
  • वहीं पढ़ाई की गुणवत्ता सर्वोच्च रखने की प्राथमिकता पर भी पूरी तरह से विचार किया जाएगा।
  • सीएम राइज स्कूल में कौशल संवर्धन से संबंधित कोर्स संचालित किए जाएंगे। साथ ही खेल शिक्षक आवश्यक रूप से रखे जाएंगे।

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं जिस पर जल्द ही अमल किया जा सकता है

इसके मुताबिक संजीवनी क्लीनिक को एक बार फिर से सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिक्षा अनुदान योजना को और अधिक तर्कसंगत बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विकसित किया जाएगा।

सिविल और जिला चिकित्सालय का बेहतर संचालन सुनिश्चित कराने के लिए स्टाफ और संसाधन की कमी को भी खत्म करने पर भी विचार किया गया। साथ ही गंभीर बीमारी की पहचान के लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। लोगों को आवश्यक इलाज के लिए अस्पताल रेफर किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related posts

फिलहाल टलेंगे मप्र पंचायत चुनाव! सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, कई जिलों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

गरिमा के खिलाफ जाने पर बोले- अरे! सदन चलेगा, तो गरिमा रहेगी न; अकेला नहीं पड़ा, पूरी पार्टी मेरे साथ-जीतू पटवारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!